Ravita Engineering Services IPO

Ravita Engineering Services IPO Details In Hindi: समीक्षा, तिथियां, मूल्य और आवंटन विवरण 2026

Ravita Engineering Services IPO Details In Hindi: रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ की शुरुआत 13 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है, जबकि इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 रखी गई है। यानी निवेशकों के पास इस एसएमई आईपीओ में बोली लगाने के लिए कुल 3 दिनों का समय होगा। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है।

अब बात करें कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की, तो रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ के शेयर NSE और SME दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। फिलहाल कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 21 अक्टूबर 2026 को होनी तय की गई है।

रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज ने अपने आईपीओ के लिए ₹105 से ₹112 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अगर आप एक रिटेल निवेशक हैं, और इस IPO में कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होता हैं, और अपर प्राइस बैंड यानी ₹112 के हिसाब से आपको 2,400 शेयरों के लिए कुल ₹2,68,800 का निवेश करना होगा।

यह भी देखें: Upcoming SME IPO In India: एसएमई आईपीओ की लिस्ट 2026

आप यहां रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ जीएमपी (GMP) चेक कर सकते हैं, जहां आपको इसके लेटेस्ट GMP, जीएमपी में बदलाव और एक्सपेक्टेड लिस्टिंग प्राइस की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा IPO के दौरान इन्वेस्टर्स की डिमांड समझने के लिए आप रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, जहां रिटेल और दूसरी कैटेगरी के निवेशकों को सब्सक्रिप्शन की जानकारी मिलती है। IPO बंद होने के बाद अगर आईपीओ इन्वेस्टर्स यह जानना चाहते हैं कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं, तो वे यहां रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

अगर आप इस रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि इस IPO की पूरी जानकारी इस कंपनी के RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) से रिसर्च करके लिखा गया है।

Ravita Engineering Services IPO: तिथि एवं मूल्य बैंड एवं विवरण

IPO खुलने की तिथि13 अक्टूबर 2026
IPO बंद होने की तिथि15 अक्टूबर 2026
अंकित मूल्य (Face Value)₹5.00 इक्विटी शेयर
प्राइस बैंड₹105.00 – ₹112.00 प्रति शेयर
इश्यू प्राइस₹112.00 प्रति शेयर
लॉट साइज1,200 शेयर प्रति लॉट
यह IPO लिस्ट होगाNSE और SME पर
कुल इश्यू साइज₹116.05 करोड़ (1,03,62,000 शेयर)
फ्रेश इश्यू₹116.05 करोड़ (1,03,62,000 शेयर)
प्रॉस्पेक्टस📄 RHP
📄 एंकर निवेशक
बुक बिल्डिंग इश्यू

IPO आरक्षण (Reservation)

इस रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ में कुल शेयरों की संख्या 1,03,62,000 है, जिसमें 35.00% कोटा यानी 36,26,700 शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिज़र्व हैं, बाकी 50.00% कोटा यानी 51,81,000 शेयर QIB के लिए और 15.00% कोटा यानी 15,54,300 शेयर NII के लिए रिज़र्व हैं।

कैटेगरीनेट इश्यूशेयर ऑफर्स
QIB50.00%51,81,000
NII15.00%15,54,300
Retail35.00%36,26,700
Total100.00%1,03,62,000

बाजार स्थल (Market Lot)

एप्लीकेशनलॉटशेयरअमाउंट
खुदरा न्यूनतम और अधिकतम22,400₹2,68,800
S- HNI न्यूनतम33,600₹4,03,200
S- HNI न्यूनतम78,400₹9,40,800
B- HNI न्यूनतम89,600₹10,75,200

Ravita Engineering Services IPO: तिथियां

एंकर तिथि12 अक्टूबर 2026
IPO खुलने की तिथि13 अक्टूबर 2026
IPO बंद होने की तिथि15 अक्टूबर 2026
आवंटन तिथि16 अक्टूबर 2026
धनवापसी की तिथि19 अक्टूबर 2026
शेयर क्रेडिट तिथि19 अक्टूबर 2026
लिस्टिंग तिथि21 अक्टूबर 2029

मुख्य निष्पादन संकेतक (Key Performance Indicator)

KPI31 मार्च 2026
मार्केट कैप.₹422.02 करोड़
P/E रेशो10.92x
EPS (अर्निंग पर शेयर)₹10.26
ROE48.90%
ROCE40.65%
RoNW (रिटर्न ऑफ नेट वर्थ)48.90%
Dept/Equity0.19
EBITDA मार्जिन14.43%
PAT मार्जिन 10.09%
नेट एसेट वैल्यू (NAV)₹36.44
प्राइस टू बुक वैल्यू3.07x

सहकर्मी तुलना (Peer Comparison)

कंपनीP/EEPSNAVRoNW
कोई कंपनी नही।————

Ravita Engineering Services IPO कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट (Restated)

अवधिसंपत्तिआयखर्चनेट वर्थ(PAT)उधार
30 जून 2026₹207.34 करोड़₹97.45 करोड़₹83.92 करोड़₹109.69 करोड़₹10.13 करोड़₹30.88 करोड़
31 मार्च 2026₹162.97 करोड़₹277.82 करोड़₹240.35 करोड़₹99.56 करोड़₹28.04 करोड़₹19.21 करोड़
31 मार्च 2025₹58.24 करोड़₹109.30 करोड़₹93.49 करोड़₹15.13 करोड़₹11.83 करोड़₹23.11 करोड़
31 मार्च 2024₹9.08 करोड़₹13.53 करोड़₹11.44 करोड़₹3.30 करोड़₹1.51 करोड़₹3.52 करोड़

कंपनी प्रमोटर्स

  • विभोर अग्रवाल
  • रचिता अग्रवाल
  • स्टारविंग्स रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड
कैटगरीप्री (IPO)पोस्ट (IPO)
प्रमोटर & प्रमोटर ग्रुप73.74%53.46%
पब्लिक26.26%46.54%
कुल100.00%100.00%

लीड मैनेजर्स

  • विवरो फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड

IPO रजिस्ट्रार

MUFG इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
C-101, एंबेसी 247, L.B.S मार्ग, विक्रोली (पश्चिम) मुंबई 400 083 महाराष्ट्र, भारत
टेलीफोन: +91 810 811 4949
ईमेल: ravitaengineering.smeipo@in.mpms.mufg.com
वेबसाइट: www.in.mpms.mufg.com

Ravita Engineering Services IPO कंपनी के बारे में

साल 2007 के दिसंबर के महीने में बनी यह कंपनी जिसका नाम रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज़ लिमिटेड है। यह एक इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी है, जो HVAC सिस्टम, सेंट्रल एयर-कंडीशनिंग सॉल्यूशंस, एयर फ्लो सिस्टम, चिलर प्लांट, इंडस्ट्रियल कंप्रेसर, कूलिंग इक्विपमेंट और दूसरे इलेक्ट्रोमैकेनिकल इक्विपमेंट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग (EPIC) सर्विस देती है। यह कंपनी इन प्रोजेक्ट्स को टर्नकी बेसिस पर करती है, और अपने द्वारा पूरे किए गए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ थर्ड-पार्टी सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स द्वारा इंस्टॉल किए गए सिस्टम्स के लिए ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस (O&M) सर्विस भी देती है।

यह कंपनी तीन खास एरिया में काम करती है — ऑनशोर, ऑफशोर और डेटा सेंटर। इसका ऑनशोर बिज़नेस कमर्शियल प्रॉपर्टी, हॉस्पिटैलिटी जगहों, कॉर्पोरेट फैसिलिटी और इंडस्ट्रियल यूनिट को सर्विस देता है, जबकि ऑफशोर सेगमेंट रिग, प्लेटफॉर्म और दूसरे ऑफशोर मरीन इंस्टॉलेशन पर फोकस करता है। आपको बता दें, कि पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर और 30 जून, 2026 को खत्म हुए तीन महीनों के दौरान, कंपनी ने 6 रिग और 16 जुड़े हुए ऑफशोर ऑयल और गैस प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन किए, जो ऑफशोर फैसिलिटी के लिए इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस सॉल्यूशन देने के इसके अनुभव को दिखाता है।

इस रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज़ नामक कंपनी ने डेटा सेंटर सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, जहाँ यह कूलिंग सिस्टम, चिलर प्लांट, HVAC इक्विपमेंट और मैकेनिकल यूटिलिटीज़ के लिए O&M सर्विस देती है। इन्वेस्टर्स की जानकारी के लिए, इस कंपनी ने महाराष्ट्र में ₹120 करोड़ के डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क ऑर्डर भी हासिल किए हैं, जिससे इस तेज़ी से बढ़ते सेगमेंट में इसकी मौजूदगी और मज़बूत हुई है।

जानकारी के के लिए आपको बता दें, कि 30 जून, 2026 तक, इस कंपनी के पास ऑनशोर, ऑफशोर और डेटा सेंटर ऑपरेशन्स में ऑर्डर बुक थी। और ऑर्डर बुक में EPIC, O&M और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स शामिल थे, जिससे इस कंपनी को प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और रेगुलर सर्विस के मौके मिले। आपको बता दें, कि इस कंपनी को चेयरमैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विभोर अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुनीलदत्त नारायण गोस्वामी लीड करते हैं, जिन्हें इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और इंजीनियरिंग, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और ऑपरेशन्स के लिए जिम्मेदार टीमों का सपोर्ट मिलता है।

इस कंपनी ने इस दौरान अपनी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में भी काफी बढ़ोतरी की है। फिस्कल ईयर 2024 में इसका ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹13.49 करोड़ से बढ़कर फिस्कल ईयर 2026 में ₹277.63 करोड़ हो गया। फिस्कल ईयर 2026 के दौरान, इस कंपनी ने ₹40.05 करोड़ का EBITDA रिपोर्ट किया, जबकि टैक्स के बाद इसका प्रॉफिट ₹28.04 करोड़ रहा। रेवेन्यू में यह तेज बढ़ोतरी इसके अलग-अलग ऑपरेटिंग सेगमेंट में इसके प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और सर्विस एक्टिविटी के विस्तार को दिखाती है।

30 जून, 2026 तक, इस रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड कॉमेंट में 399 परमानेंट एम्प्लॉई थे, जिनमें से 369 साइट ऑपरेशन में लगे हुए थे। यह साइट-फोकस्ड वर्कफोर्स कंपनी के ऑनशोर, ऑफशोर और डेटा सेंटर ऑपरेशन में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और O&M एक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

कंपनी की ताकतें (Strengths)

  • मल्टी-साइट प्रोजेक्ट पूरा करने की क्षमता।
  • बैलेंस्ड EPIC और O&M बिज़नेस मॉडल।
  • बड़ी और काबिल इंजीनियरिंग टीम।
  • मज़बूत मैनेजमेंट और डोमेन एक्सपर्टीज़।
  • बड़े क्लाइंट्स के साथ लंबे समय से रिश्ते।
  • पूरी इलेक्ट्रो-मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षमता।
  • ऑफशोर और डेटा सेंटर ऑपरेशन्स में खास अनुभव।

मुद्दे का उद्देश्य (Objects Of The Issue)

  1. कंपनी की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए।
  2. कुछ भारी इक्विपमेंट खरीदने के लिए हमारी कंपनी के कैपिटल खर्च की ज़रूरतों को पूरा करना।
  3. सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य।

कंपनी का पता

रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड
ऑफिस नंबर 202 दूसरी मंज़िल, मयूरेश स्क्वायर, प्लॉट नंबर 17 सेक्टर 15 CBD बेलापुर, ठाणे, 400614, महाराष्ट्र, इंडिया
टेलीफोन: +91-9136446482
ईमेल: cs@ravita.co.in
वेबसाइट: https://ravita.co.in/

Ravita Engineering Services IPO: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Ravita Engineering Services IPO क्या है?

रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज आईपीओ ₹5 अंकित मूल्य के 1,03,62,000 इक्विटी शेयरों का एक एसएमई आईपीओ है, जो कुल मिलाकर ₹116.05 करोड़ तक है। इस इश्यू की कीमत ₹105 से ₹112 तक है।

डिस्क्लेमर: यह कंटेंट हमारी टीम ने Ravita Engineering Services IPO के RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) और इन्वेस्टर्स के लिए पब्लिकली उपलब्ध दूसरे ऑफिशियल IPO-रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स पर रिसर्च और रिव्यू करने के बाद इकट्ठा किया है। यह जानकारी सिर्फ़ जानकारी और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है।

!!!!! जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करना डियर !!!!!
अस्वीकरण: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं, निवेश करने से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top